spot_img
28.1 C
Varanasi
Wednesday, September 2, 2026
spot_img

Chandauli news- बच्चों के लिए बड़ी खबर! 2 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, शिक्षक-कर्मचारी विद्यालय पहुंचकर करेंगे विभागीय कार्य

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं अत्यधिक जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार 2 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।

सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा आदेश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश के मुताबिक 2 सितंबर को जनपद के सभी परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, आईसीएसई, सीबीएसई तथा अन्य बोर्ड के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय बंद रहेंगे।

यह निर्णय भारी बारिश और अत्यधिक जलभराव से विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

शिक्षक-कर्मचारी विद्यालय में रहकर करेंगे विभागीय कार्य

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहने के बावजूद सभी शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित होकर अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

इस दौरान ऑपार आईडीओ, डीबीटी, यू-डायस सहित अन्य विभागीय कार्यों को पूरा किया जाएगा। विभाग ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी तथा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी है।

सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों/प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बारिश और जलभराव को देखते हुए लिया गया निर्णय

गौरतलब है कि जनपद में लगातार हो रही बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में छोटे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और उनकी सुरक्षा बनी रहे, इसी को ध्यान में रखते हुए 2 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बाबा कीनाराम जन्मोत्सव को लेकर एसडीएम सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौलीचहनियां।  बाबा कीनाराम की...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks