spot_img
28.1 C
Varanasi
Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img

कोतवाली में बकरीद को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, सार्वजनिक स्थानों पर बकरीद की नही होगी कुर्बानी: सीओ

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे/चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली में मंगलवार को सीओ रघुराज के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें बकरीद को लेकर विभिन्न दिशा निर्देश जारी किया गया। बैठक मे जनप्रतिनिधि और दोनों समुदाय के लोगो ने हिस्सा लिया। सीओ ने कहा कि अवांछनीय तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी।

सीओ रघुराज ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी नही होगी। इसके साथ ही प्रतिबंधित पशु की भी कुर्बानी नही होनी चाहिए। सड़कों पर नमाज अदा नही होगी। मस्जिद और ईदगाह में ही नमाज होगी। सख्या बढ़ने पर बारी-बारी से नमाज पढ़े। पारंपरिक व्यवस्था ही चलेगी। कोई नई परम्परा की शुरुआत नही होगी। जानवर अवशेष सड़क या सार्वजनिक स्थान पर नही फेकना है। इसके साथ ही सीओ ने हर गांव से आए धर्मगुरुओं से विवाद के बारे में जानकरीं ली। कहा कि शांति व्यस्था में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होंने सोशल मीडिया से भी लोगी को सावधान रहने की नसीहत दी।

इस मौके पर नायब तहदीलदार दिनेश चंद्र शुक्ला, कोतवाल हरिनारायण पटेल,विजय राज,वरुणेंद्र राय, विरेन्द्र शर्मा, गोपाल तिवारी,प्रधान अर्जुन मौर्य, आशुतोष सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी और जनप्रतिनिधि और धर्मगुरु रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- भगवान परशुराम सेवा समिति का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा गजधरा गांव, पीड़ित परिवार से मिल कर सौंपा राहत चेक

परिवर्तन टुडे डेस्क चन्दौली। भगवान परशुराम सेवा समिति का प्रतिनिधि मंडल बुद्धवार को गजधरा गांव पहुंचा जहां विगत कुछ...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks