spot_img
28.1 C
Varanasi
Monday, September 14, 2026
spot_img

Chandauli news- किसानों के लिए बड़ी खबर! बारिश से बर्बाद फसलों का जल्द मिलेगा मुआवजा

spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

तहसीलदार ने राजस्व टीम को दिए सर्वे में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। बीते दिनों हुई बारिश से सकलडीहा तहसील क्षेत्र के 40 से अधिक गांवों में करीब 1,200 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने की कवायद तेज कर दी गई है। सोमवार को तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह ने राजस्व निरीक्षकों, कानूनगो और लेखपालों के साथ समीक्षा बैठक कर सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

70 प्रतिशत सर्वेक्षण कार्य पूरा

तहसील प्रशासन की ओर से बारिश से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसान का सर्वेक्षण कराया जा रहा है। इसके लिए लेखपालों, राजस्व निरीक्षकों और नायब तहसीलदारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक 40 से अधिक गांवों में सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है। लगभग 70 प्रतिशत सर्वेक्षण पूरा होने के बाद प्रशासन प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया में जुटा है।

लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

समीक्षा बैठक में तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि फसलों के नुकसान की रिपोर्ट समय से तैयार कर प्रस्तुत की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी लेखपाल अथवा कानूनगो की ओर से रिपोर्ट लगाने में लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सर्वेक्षण कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी नायब तहसीलदारों को सौंपी गई है।

कच्चे मकानों और पशुधन के नुकसान का भी होगा आकलन

तहसीलदार ने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए कच्चे रिहायशी मकानों और पशुओं की मृत्यु से हुए नुकसान का भी आकलन कर पात्र प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व टीम को निर्देशित किया कि सर्वेक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि प्रभावित किसानों और अन्य पीड़ितों को समय से राहत मिल सके।

बैठक में राकेश सिंह यादव, सुनील मिश्रा, विनय सिंह, प्रेमानंद मौर्य सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- हिंदी ने देश की विविधता को एकता के सूत्र में पिरोया : प्राचार्य

सकलडीहा पीजी कॉलेज में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता एवं विचारगोष्ठी का आयोजन, 50 विद्यार्थियों ने लिया भाग परिवर्तन टुडे...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks