spot_img
29.9 C
Varanasi
Friday, September 18, 2026
spot_img

Chandauli news- डिजिटल भुगतान पर शुल्क के विरोध में कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। डिजिटल लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने डिजिटल भुगतान व्यवस्था को आम नागरिकों तथा छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के लिए सरल और सुगम बनाए रखने की मांग की।

शुल्क वापस लेने की मांग

जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था वर्तमान समय में आम लोगों और व्यापारियों के दैनिक लेनदेन का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। ऐसे में इससे संबंधित किसी भी शुल्क व्यवस्था का प्रभाव छोटे एवं मध्यम व्यापारियों तथा आम उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन के माध्यम से प्रस्तावित शुल्क को वापस लेने की मांग की।

व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ की आशंका जताई

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था में शुल्क से संबंधित किसी भी नए प्रावधान को लागू करने से पहले उसके प्रभाव का व्यापक आकलन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारिक संगठनों की ओर से भी ऐसी व्यवस्था से कारोबार की लागत बढ़ने और इसके अप्रत्यक्ष प्रभाव को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिससे आम नागरिकों और व्यापारियों को सुविधा मिले तथा लेनदेन की लागत बढ़ने की स्थिति उत्पन्न न हो।

ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में डिजिटल भुगतान से संबंधित प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था पर पुनर्विचार करने तथा आम लोगों और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

इस अवसर पर बृजेश गुप्ता, मधु राय, रामानंद यादव, रजनीकांत पाण्डेय, राजेंद्र गौतम, सतीश बिंद, गंगा प्रसाद, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, माधवेन्द्र मूर्ति ओझा, नवीन पाण्डेय, शिवेंद्र मिश्रा, शिव तपस्या तिवारी, राधेश्याम यदुवंशी, श्रीकांत पाठक, दीनदयाल विश्वकर्मा, प्रेमचंद गुप्ता, अमरदेव राम, रामौतार यादव, राकेश सिंह, राकेश पाठक, असगर अली, राकेश सिंह गुड्डू, प्रकाश शर्मा, विकास खरवार, शमशेर खान, भोला खरवार, संतोष चौबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सकलडीहा में जलभराव से व्यापारियों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। तहसील और विकासखंड मुख्यालय होने के बावजूद सकलडीहा कस्बे में बारिश के पानी की...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks