spot_img
28.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

Chandauli news- एक करोड़ 25 लाख रुपये का गांजा बरामद, तस्करों में मचा हड़कंप

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

कंटेनर के गुप्त बक्से में छिपाकर रखी थी गांजे की बड़ी खेप, एक गिरफ्तार

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एएनटीएफ गाजीपुर और थाना अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने रविवार को रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के कटरिया सर्विस लेन के पास एक कंटेनर से दो क्विंटल 51 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से झारखंड निवासी एक आरोपित को गिरफ्तार कर कंटेनर को कब्जे में ले लिया।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कंटेनर वाहन में झारखंड से अवैध गांजे की बड़ी खेप लेकर कटरिया की ओर आने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एएनटीएफ गाजीपुर की टीम और अलीनगर पुलिस ने रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कटरिया सर्विस लेन के पास घेराबंदी कर संदिग्ध कंटेनर को रोक लिया।

कंटेनर संख्या यूके06सीबी5283 की तलाशी लेने पर पुलिस को केबिन के ऊपरी हिस्से में एक गुप्त बक्सा बना मिला। बक्से को खोलकर जांच की गई तो उसमें आठ सफेद प्लास्टिक की बोरियां बरामद हुईं।

120 बंडलों में छिपाकर रखा गया था गांजा

पुलिस के मुताबिक बरामद बोरियों के अंदर कुल 120 बंडल मिले। इनका वजन कराने पर कुल दो क्विंटल 51 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे को कब्जे में लेकर कंटेनर को भी जब्त कर लिया।

तलाशी के दौरान गिरफ्तार आरोपित के पास से एक रेडमी एंड्रॉयड मोबाइल फोन, निर्वाचन पहचान पत्र, आधार कार्ड, रिलायंस कार्ड, एसबीआई एटीएम कार्ड तथा 900 रुपये नकद बरामद हुए।

बोकारो से रामनगर पहुंचानी थी गांजे की खेप

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित ने अपना नाम बजरंग कुमार सिंह (29) पुत्र उदयशंकर सिंह, निवासी काशी झरिया, थाना पिण्डरा जोड़ा, जनपद बोकारो, झारखंड बताया।

पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि बोकारो निवासी मंटू सिंह ने गांजा कंटेनर में लदवाकर उसे रामनगर, वाराणसी के पास पहुंचाने के लिए दिया था। वहां किसी व्यक्ति को गांजे की खेप सौंपकर रुपये लेकर वापस लौटना था।

एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज

मामले में थाना अलीनगर पुलिस ने मु0अ0सं0 586/2026, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई करने के साथ ही गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- युवक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत सोनबरसा गांव में शनिवार की देर शाम...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks