spot_img
24.1 C
Varanasi
Thursday, October 15, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- चंदौली में आधी रात ट्रक का तांडव! पुलिस वाहन को मारी टक्कर, बैरियर तोड़कर भागा चालक

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बैरियर तोड़कर निकला ट्रक, पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे; तलाशी में लदे मिले कंबल

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप बुधवार की देर रात करीब एक बजे एक ट्रक ने पुलिस के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए, जबकि पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा। सूचना मिलने पर सकलडीहा, चंदौली और सैयदराजा की पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस से घिरता देख चालक नौबतपुर स्थित उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा के पास ट्रक छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बैरियर तोड़कर भागा चालक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को एक संदिग्ध ट्रक के आवागमन की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भोजापुर के पास बैरियर लगाकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, चालक बैरियर तोड़कर आगे निकल गया। इस दौरान उसने पुलिस के वाहन को भी टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई और संदिग्ध ट्रक को पकड़ने के लिए आसपास के थानों की पुलिस सक्रिय हो गई।

चंदौली क्षेत्र में भी पुलिस ने रास्ते में बैरियर लगाकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वहां से भी निकल भागा। पुलिस की टीमें लगातार उसका पीछा करती रहीं। अंततः नौबतपुर स्थित उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा के समीप खुद को घिरता देख चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

मादक पदार्थ होने की आशंका पर हुई जांच

प्रारंभ में पुलिस को आशंका थी कि ट्रक में अवैध मादक पदार्थ हो सकते हैं। इसी सूचना के आधार पर संदिग्ध वाहन को रोकने और उसकी तलाशी लेने के लिए कार्रवाई की गई। ट्रक को कब्जे में लेने के बाद जिला मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर में खड़ा कराया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें कंबल लदे मिले।

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

ट्रक में कंबल मिलने के बाद पुलिस अब वाहन से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है। साथ ही फरार चालक की तलाश भी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चालक ने बैरियर तोड़कर भागने और पुलिस वाहन को टक्कर मारने का प्रयास क्यों किया।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें कंबल लदे मिले हैं। ट्रक सकलडीहा की ओर से आ रहा था। मामले में आवश्यक जांच की जा रही है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- मिशन शक्ति 6.0: डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल में बालिका सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के अंतर्गत डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल में महिला सुरक्षा, बालिका अधिकार और...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks