spot_img
23.6 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

ट्रेन से कटकर दो की मौत, परिजनों में कोहराम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास दो लोगो की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

मंगलवार की सुबह 7 बजे ढोढ़ीया गांव निवासी 72 वर्षीय प्रेम बिलास राय अपने किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। पीथापुर गांव के समीप किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वही दूसरी घटना करीब 12 बजे की है। धीना थाना क्षेत्र के पसाई गांव निवासी मुन्ना राजभर का पुत्र 22 वर्षीय सुशील राजभर तुलसीआश्रम रेलवे स्टेशन के पूर्व की ओर दुबौलिया गांव के समीप अप रेलवे लाइन पर आ रही किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनका शरीर क्षत-विक्षत हो गया।और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

सुशील की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मां कुसुम,भाई श्रवण सहित पिता मुन्ना राजभर का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

सीसीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरूकुल और यमुना ग्रुप की टीम बना विजेता

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी खेल मैदान पर सीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार की शाम तीसरे...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks