spot_img
27.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

गांव और कस्बों में जलभरॉव की समस्या दूर करे अधिकारी: एसडीएम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर के नेतृत्व में शनिवार को तहसील मुख्यालय पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 109 फरियादियों ने समस्या से अवगत कराया। एसडीएम की तत्पतरा से मौके पर कुल 9 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष सम्बधित विभाग को सौपा गया।

फरियादियों ने गांवों में डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण नहीं होने और जलभरॉव की समस्या से अवगत कराया। इसके अलावा ग्रामीणों जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पानी और गडढा खोदकर छोड़ दिये जाने की समस्या से अवगत कराया। इसके साथ ही राजस्व संबधित अंश निर्धारण और कब्जा दिलाये जाने को लेकर गुहार लगाया।

एसडीएम कुंदन राज कपूर ने ब्लॉक और तहसील के अधिकारियों को गांवों में छोटी छोटी समस्याओं को समय से निस्तारण कराने का निर्देश दिया। बरसात को देखते हुए गांवों में जल भरॉव और मेड़बंदी की समस्याओं को पुलिस बल के साथ निस्तारण कराये जाने को बताया। अंत में शासन की ओर से लम्बित समस्याओं को तेजी से निपटारा कराये जाने केा बताया।

इस मौके पर सीओ रघुराज, नायब तहसीलदार राजेन्द्र, दिनेश चन्द्र शुक्ल,बीडीओ विजय कुमार सिंह,बीईओ अवधेश राय,एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,कोतवाल हरिनारायण पटेल,अजय बहादूर सिंह सहित अन्य रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks