spot_img
38.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

तहसील मार्ग पर गिट्टी और धूल से आवागमन में हो रही समस्या: ग्रामीणों में आक्रोश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा।  सकलडीहा रजवाहा से तहसील मुख्यालय तक सड़क चौड़ीकरण कार्य बीते दो माह से शुरू है। इसके बाद भी निर्माण कार्य आधा अधूरा पड़ा हुआ है। तहसील मार्ग पर गिट्टी गिराकर छोड़ देने से आवागमन में परेशानी हो रही है। वही रजवाहा मार्ग पर सुबह शाम उड़ रही धूल से दुकानदार और ग्रामीण परेशान है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजाने बने हुए है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील से सकलडीहा रजवाहा मार्ग पर बीते दो माह से सड़क चौड़ीकरण कार्य धीमी गति से चल रहा है। मानक के अनुसार तहसील आवास की चहदिवारी गिराकर चौड़ीकरण किया जा रहा है। लेकिन सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे बार बार कार्यदायी संस्था की ओर गिट्टी गिराकर छोड़ देने से आवागमन में अधिवक्ताओं को सुबह शाम परेशानी हो रही है। रजवाहा मार्ग पर धूल उड़ने से दुकानदारों के साथ कालोनी और सड़क के किनारे रहने वालों के घरों में धूल गरदा से परेशानी बढ़ गया है। शिकायत के बाद भी पानी छिड़काव के नाम पर सिर्फ कोरमपूर्ति किया जा रहा है। पटरी और नाला निर्माण भी शुरू नहीं हुआ है।

तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता उपेन्द्र नारायण सिंह,सुरेन्द्र कांत मिश्रा,अतुल तिवारी,पंकज सिंह,रामराज यादव,अशोक यादव,आलोक पांडेय,राजेश्वर सिंह,विजय प्रताप सिंह,सुभाष सिंह आदि अधिवक्ताओं ने सड़क निर्माण गुणवत्तापूर्ण तेजी से कराये जाने की मांग किया है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks