spot_img
27.5 C
Varanasi
Tuesday, August 4, 2026
spot_img

गोल्ड मेडल प्राप्त सुहानी राजभर को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा।  दिघवट गांव मे रविवार को ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गोल्ड मेडल विजेता सुहानी राजभर के सम्मान मे ग्रामसभा मे सम्मान सभा का आयोजन किया। जिसमे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामसूरत राजभर ने माला फूल एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। और कहा कि यह मेरे लिए गौरव की बात है कि मेरे गांव की बेटी ने जनपद ही नही पूरे देश मे अपने गांव का नाम रोशन किया है।

बीते जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में रक्षा मंत्रालय की ओर से वीरगाथा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें दिघवट गांव की हरिश्चन्द्र राजभर की कक्षा दस की छात्रा सुहानी राजभर ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें सुहानी राजभर ने देश भर में टॉप सौ में अपना स्थान हासिल किया। जिसे गोल्ड मेडल और दस हजार का चेक देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान सुहानी राजभर को महाराणा प्रताप की तस्वीर बनाने पर प्राप्त हुआ है। उसके चयन से पूरे जिले में खुशी की लहर है।

दिघवट गांव निवासी हरिश्चंद्र राजभर की पुत्री सुहानी राजभर सैयदराजा के राजकीय बालिका इंटर कालेज की 10 वी की छात्रा है। बीते दिनों शिक्षा और रक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर वीरगाथा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे देश के सभी स्कूलों के छात्राओं को पेंटिग से तस्वीर बनानी थी। इसमे सुहानी राजभर ने भी तस्वीर बनाई और विद्यालय की ओर से इसे अपलोड किया गया। प्रतियोगिता की ओर से सुहानी की बनाई हुई तस्वीर टॉप 100 में जगह मिली। जिसके बाद सुहानी राजभर को दिल्ली फ्लाइट से बुलाया गया। जहा इनको सम्मानित किया गया। सुहानी की इस सफलता से परिवार सहित पूरा जनपद गौरवान्वित है।

इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामसूरत राजभर, शिवहरि राजभर, जग्गू राजभर, मराछु राजभर, झुलई पटेल, नारद राजभर, मुराहु राजभर, मुसाफिर राजभर, लक्ष्मण राजभर, मुसाफिर कनौजिया, इंदु कन्नौजिया, नीलू सिंह, भोला शर्मा, बल्लू पासवान, श्याम बिहारी राजभर, दीना राजभर, घूरे राजभर, दीनदयाल शर्मा, चंडी राजभर, रामजन्म राजभर, राजबली गुप्ता, रामबिलास राजभर, गिरजा राजभरसहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमरजीत राजभर ने किया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks