परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। टिमिलपुर स्थित जल निगम की दो दो ट्यववेल लगा हुआ है। एक ट्यूववेल की मोटर जल गया है। दूसरे ट्यूववेल का कनेक्शन नहीं हुआ है। जिससे बीते दस दिनों से सकलडीहा कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप है। रविवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना जलनिगम कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम कुंदन राज कपूर ने देर रात तक पेयजल आपूर्ति शुरू कराये जाने का आश्वासन देने पर धरना समाप्त हुआ। इस दौरान व्यापारियों ने जल निगम विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला।

सकलडीहा कस्बा में हाइवे सड़क निर्माण के कारण बीते एक साल से कस्बावासी पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। नागेपुर काली माता मंदिर और ईटवा श्रीपत ब्रम्हबाबा गेट से कनेक्शन बंद होने से एक साल से पेयजल आपूर्ति ब्लॉक रोड पर ठप है। वही बीते दस दिनों से जल निगम की द्वितीय ट्यववेल की मोटर जल जाने से सकलडीहा कस्बा, नागेपुर, टिमिलपुर,तेन्दुई,सिरोहुपुर,ईटवा, दुर्गापुर में पेयजल आपूर्ति ठप होने से हाहाकार मचा हुआ है।
जबकि आगामी 4 मार्च को होली का पर्व है। पेयजल की समस्या को लेकर डीएम और एसडीएम को अवगत कराया। बाबजूद पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं होने पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में व्यापारी धरना पर बैठ गये। थोड़ी देर बाद सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव भी धरना स्थल पर पहुंचकर धरना पर बैठ गये। इसकी जानकारी होते ही एसडीएम कुंदन राज कपूर विभागीय जेई के साथ मौके पर पहुंचे। शाम तक पेयजल आपूर्ति शुरू कराये जाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। व्यापारियों ने चेताया कि विभाग की ओर से दो ट्यूववेल का संचालन शुरू नहीं किया तो सड़क पर उतरकर चक्का जाम करेंगे।
इस मौके पर विरोध प्रदर्शन करने वालों में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता,मुकेश कुमान नंदन, राजेन्द्र प्रसाद,अभय यादव रिंकू,ऋषि जायसवाल, अशोक कुमार,ऋतुराज,आकाश मोदनवाल,संजय जायसवाल, मंटू सिंह,पिंटू चौरसिया,गोबिंद जायसवाल, विट्टूल,भोदू सहित अन्य ग्रामीण रहे।




