spot_img
29.1 C
Varanasi
Monday, September 7, 2026
spot_img

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब्त किया मिलावटी खोयाः होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल नष्ट

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। आगामी होली त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के पास एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में मिलावटी खोया जब्त किया गया। लगभग 2 क्विंटल मिलावटी खोया को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के आदेश पर की गई।

विभाग की टीम ने एक पिकअप गाड़ी को रोका, जिसमें लगभग 10 से 12 क्विंटल खोया बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। वाहन चालक से पूछताछ में पता चला कि यह खोया सोनभद्र और बिहार से लाया जा रहा था, जिसका उद्देश्य मुगलसराय खोया मंडी में बेचना था।

प्रारंभिक जांच में खोया में मिलावट की पुष्टि हुई। इसके बाद एक खाद्य कारोबारी के पास से एकत्र किए गए खोया का नमूना संकलित कर जांच के लिए भेजा गया। लगभग 2 क्विंटल मिलावटी खोया को चकिया रोड के पास विनष्ट कर डंप करा दिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम जनता और खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों और घरों में टिंचर आयोडीन सॉल्यूशन अवश्य रखें। इससे मौके पर ही मिलावट की जांच की जा सकती है। विभाग ने बताया कि यदि आयोडीन टिंचर को खोया पर डालने से उसका रंग काला हो जाता है, तो वह मिलावटी होगा।

इस अभियान का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी ने किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी मुगलसराय के सहयोग से पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह यादव ने नमूनों का संकलन किया। मैना ताली चौकी का पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के सरेहुआ खुर्द गांव के ग्रामीण इलाके में सोमवार को एक युवक...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks