spot_img
31.1 C
Varanasi
Wednesday, August 5, 2026
spot_img

Chandauli news- डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने पर भड़के ग्रामीण, घंटों प्रदर्शन के बाद शांत

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बढ़वलडीह स्थित टीकरवापर में शुक्रवार सुबह डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। करीब तीन घंटे बाद पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ, हालांकि देर शाम तक नई प्रतिमा नहीं लगने से लोगों में नाराजगी बनी रही।

ग्रामीणों का आरोप है कि अराजकतत्वों ने छेनी-हथौड़े से बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। घटना की जानकारी मिलते ही धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई और लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। समाधान न निकलने पर ग्रामीण सकलडीहा-भोजापुर मार्ग पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

इसके बाद नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र शुक्ल और धीना पुलिस मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। प्रशासन की ओर से नई प्रतिमा लगाने के लिए 25 हजार रुपये दिए गए, जबकि स्थानीय लोगों ने मिलकर 50 से 60 हजार रुपये जुटाए, जिसके बाद नई प्रतिमा मंगाने की प्रक्रिया शुरु हुई और ग्रामीण शांत हुए।

सकलडीहा थाना प्रभारी भूपेंद्र निषाद ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से धनराशि एकत्र कर नई प्रतिमा मंगाने के लिए भेजा गया है।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राकेश राम, निठोहर सत्यार्थी, ग्राम प्रधान नंदलाल यादव, अरुण रत्नाकर, संतोष भारती, सोनू, संजीव, निरंजन बौद्ध, अमितेश्वर सहित कई लोग मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks