spot_img
29.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

सरकार के मंशानुरूप कार्य न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी: जिलाधिकारी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस

डीएम ने जनता की समस्याओं का त्वरित निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समुचित निस्तारण का दिया निर्देश

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में सकलडीहा तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिया कहा निस्तारण के समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय तथा सभी लाभार्थी परक योजनाएं जैसे-वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, निराश्रित पेंशन योजना से लाभान्वित करने, निर्विवाद वरासत सहित अन्य मामले कोे तत्काल सुलझाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 108 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मौके पर 10 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कराया गया। साथ ही शेष जो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय सीमा में करने को संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि अधिकांश शिकायतें भूमि, विकास विभाग, सिंचाई विभाग , विद्युत विभाग एवं पुलिस संबंधित मामले की रही है।

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आए हुए प्रत्येक व्यक्तियों की समस्याओं को सुने एवं उनका निस्तारण करें। उन्होंने बताया कि सभी शिकायतों को दूर करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित है, इसके तहत विभाग को उसे समय सीमा के अंदर समस्या का समाधान करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आई जी आर एस के माध्यम से सभी शिकायतों की ट्रैकिंग की जाती है। उन्होंने बताया कि पहले की अपेक्षा समस्याओं को अत्यधिक निस्तारित किया जा रहा है। उसके बावजूद भी संबंधित विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों को समस्या का निदान करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।

इस मौके पर सीएमओ डॉ.वाई के राय, एसडीएम कुंदन राज कपूर, डीपीआरओ नीरज सिन्हा, पीडी डीआरडीए बीबी सिंह, तहसीलदार अनुराग सिंह नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद,एक्सीईएन नरेश कुमार,बीडीओ विजय सिंह,सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा,कोतवाल भूपेन्द्र निषाद सहित अन्य रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- युवक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत सोनबरसा गांव में शनिवार की देर शाम...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks