spot_img
30.9 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

सकलडीहा पीजी कॉलेज के छात्रों को उद्यमिता संबंधित अनेक प्रोग्राम एवं ट्रेनिंग से किया जागरूक

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित पीजी कॉलेज में सोमवार को यूथ इंटरप्रिन्योरसिप प्रोग्राम के तहत अविष्कार फाउंडेशन द्वारा उद्यमिता विकास संबंधित वर्कशॉप आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय द्वारा इस कार्यक्रम की महत्व के संबंध में बताया गया।

प्राचार्य ने बताया कि आज इस विशाल भारत की जनसंख्या को सुनियोजित ढंग से रोजगार देना है तो उद्यमिता का विकास अत्यंत आवश्यक है ,उद्यमिता के विकास में महिलाओं की सबसे ज्यादा भूमिका है। अविष्कार फाउंडेशन की ओर से विकास कुमार एवं मानसी राय द्वारा महाविद्यालय के छात्रों को उद्यमिता संबंधित अनेक प्रोग्राम एवं ट्रेनिंग दिया गया। यह बताया गया कि किसी भी उद्यमिता के लिए स्थान संसाधन एवं प्रचार की आवश्यकता होती है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बड़े ही उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया गया, छात्रों ने अनेक प्रश्नों को सामने रखा और ट्रेनर द्वारा अपनी जिज्ञासा का समाधान किया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो. दयानिधि सिंह यादव, प्रो दयाशंकर सिंह यादव, पुस्तकालय प्रभारी अजय कुमार यादव, डॉ. अभय कुमार वर्मा सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का संचालन यज्ञ नाथ पाण्डेय द्वारा किया गया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- गांधी जयंती पर चंदौली में खेल प्रतियोगिता, इच्छुक खिलाड़ी सुबह 7 बजे कराएं पंजीकरण, जानें जरूरी बातें

पुरुषों के लिए 5 और महिलाओं के लिए 3 किलोमीटर की होगी प्रतियोगिता, प्रथम से छठे स्थान तक खिलाड़ियों...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks