शिक्षक संगठनों ने किया स्वागत व सम्मान
परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली
सकलडीहा। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गुरुवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर शिक्षकों के विभिन्न संगठनों की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। शिक्षकों ने उन्हें माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर
स्वागत से अभिभूत अश्विनी कुमार सिंह ने शिक्षकों से विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक की जिम्मेदारी है कि वह अपने विद्यालय में बच्चों को पूरी लगन और निष्ठा के साथ पढ़ाए। बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए उनकी प्रतिभा को निखारने पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
सम्मान समारोह में शिक्षक रहे उपस्थित
इस अवसर पर अशोक सिंह, चंद्रकांत सिंह, नवीन सिंह, अरुण रत्नाकर, एआरपी प्रशांत कुमार पांडेय, आलोक कुमार पांडेय, मदन तिवारी, चंद्रधर दीक्षित, हिमांशु पांडेय, अश्वनी सिंह, संजय सिंह, सुरेश गौतम, जेपी रातव, डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रेमशरण यादव और अशोक यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।



