spot_img
22.8 C
Varanasi
Thursday, October 1, 2026
spot_img

Chandauli news- दुर्गा पूजा में नियमों की अनदेखी पर होगी कड़ी कार्रवाई: आयोजकों को शासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। आगामी शारदीय नवरात्रि, दशहरा एवं दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बुधवार को सकलडीहा कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधानों, पूजा समितियों के आयोजकों, व्यापारियों तथा क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने भाग लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद ने शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए आयोजकों से उनका कड़ाई से पालन करने की अपील की।

पूजा पंडाल में अग्निशमन की रहेगी व्यवस्था

कोतवाली प्रभारी ने कहा कि पूजा पंडालों में सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरती जाए। प्रत्येक पंडाल में दो बाल्टी बालू की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाए। दुर्गा प्रतिमा की ऊंचाई छह फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्र की आवाज सीमित रखने के निर्देश

बैठक में बताया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा का आयोजन नहीं किया जाएगा। ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं डीजे की आवाज निर्धारित सीमा के भीतर ही रखनी होगी। आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि धार्मिक आयोजन की आड़ में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

शराब के सेवन और आर्केस्ट्रा पर रहेगी सख्ती

प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी व्यक्ति के शराब के नशे में पाए जाने अथवा आर्केस्ट्रा का आयोजन किए जाने पर संबंधित पूजा समिति के आयोजकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान अनुशासन एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना आयोजकों की भी जिम्मेदारी है।

पिकअप वाहन से होगा प्रतिमा विसर्जन

उन्होंने बताया कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए ट्रैक्टर का प्रयोग नहीं किया जाएगा। प्रतिमाओं का विसर्जन पिकअप वाहन के माध्यम से कराया जाएगा। सभी पूजा समितियां निर्धारित नियमों का पालन करते हुए प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आगामी 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होगी और सप्तमी के दिन दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ, उपनिरीक्षक गोपाल तिवारी, अभिमन्यु राय, धुरंधर रावत, राणा प्रताप, जयप्रकाश दुबे, रामनारायण निषाद, प्रधान अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, नंदलाल यादव, आशुतोष सिंह, अर्जुन मौर्य, राजेश, अमरनाथ खरवार, राजेश सेठ, अंबर जायसवाल सहित पुलिसकर्मी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- लक्ष्मणगढ़ में गूंजी परीक्षित की कथा, श्रीकृष्ण की लीला सुन भक्ति में डूबे श्रद्धालु

लक्ष्मणगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन संतदास जी महाराज ने सुनाई राजा परीक्षित के जन्म और मोक्ष की...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks