कोषागार में ग्रहण किया कार्यभार, कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर अधिकारियों से ली कार्यों की जानकारी
परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। नवागत जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने आवश्यक अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर पदभार संभाला।
कलेक्ट्रेट परिसर का किया भ्रमण
कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों में पहुंचकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात की। साथ ही कार्यालयों में संचालित कार्यों एवं विभागीय व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को समझा तथा अधिकारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।
नवागत जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही जनपद में प्रशासनिक कार्यों की नई जिम्मेदारी उनके हाथों में आ गई है।





