spot_img
30.8 C
Varanasi
Thursday, September 3, 2026
spot_img

Chandauli news- क्रिकेट प्रतियोगिता में सहरोई ने जीता मैच

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज मिश्रा
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के सहरेाई गाव में बिगत एक माह चल रहे बाबा खाटू श्याम क्रिकेट टड़िया गांव के तत्वाधान में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था जिसमें कुल क्षेत्र की 13टीमों ने प्रतिभाग कर अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया. वही फाइनल मैच टड़िया व सहरोई गांव के बीच में खेला गया। जिसमें सहरोई गांव विजेता बना।

टड़िया ने टास जीत कर सहरोई गांव को बैटिंग करने का मौका दिया जिस पर सहरोई ने ताबड़तोड़ बैटिंग कर 10ओभर में 153रन बनाया। जिसमें सबसे सर्वाधिक रन पुनित यादव ने नाबाद 101रन बनाया। वही विपक्ष में उतरी टड़िया गाव में 10ओभर में 130रन पर ही सिमट गयी। मैन आफ दी मैंच पुनित यादव को दिया गया।

वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथी सकलडीहा विधायक के प्रतिनिधी प्रभात यादव ने दोनो टीमों के खिलाड़ियो से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया तद्उपरान्त खेल प्रारम्भ हुआ। दोनो टीमों ने पूरे खेल को जोश व खरोश के साथ खेला गया सभी खिलाड़ी पूरी ईमानदारी के साथ अपने-अपने दयित्यों का निर्वहन किया।

वही श्री यादव ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए, खेल मानव जीवन का एक ऐसा माध्यम है कि आज का युवा जनपद सहित प्रदेश में खेल के माध्यम से अपनी पहचान बना सकता है। जेन-जेड की वह ताकत है जो किसी का मुहताज नही है बल्कि वह अपने मेहनत लगन अथक कमरतोड़ परिश्रम से अपनी पहचान बना सकता है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रामकुमार यादव, रवि कुमार फौजी व राहुल मिश्रा आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर खिलाड़ियो को हौसला अफजाई किया।

इस दौरान सागर यादव, गुडडू यादव, प्रिन्स यादव, अजित यादव सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- पंचायत उत्सव भवन में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, जलभराव देख जताई नाराजगी

सलेमपुर में निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण, जलभराव देख जताई नाराजगी परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। मुख्य विकास अधिकारी आर....

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks