spot_img
29.1 C
Varanasi
Tuesday, June 2, 2026

Chandauli news- मासूम कार्तिक सिंह के हत्या का खुलासा: ममेरा भाई ने मासूम का किया हत्या, चुगली करने से नाराज था किशोर

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। धीना पुलिस ने करजरा गांव में बीते दो दिनों पूर्व 6 वर्षीय मासूम कार्तिक सिंह के हत्या का खुलासा मंगलवार को किया। ननिहाल आए ममेरा भाई ने चुगली करने पर मोबाइल पर गेम खेलाने के बहाने मासूम को विद्यालय के अंदर ले जाकर उसके सीने पर बैठकर गला दबाकर हत्या के दिया। जबकि परिजन द्वारा मासूम को खोजने पर सबके साथ रहा। मासूम के मिलने पर हत्यारोपी किशोर ने कार्तिक को मरने की बात कही। इस पर पुलिस ने गहराई से जांचकर घटना का खुलासा कर दिया।

करजरा निवासी कंचन सिंह पत्नी कृष्णा सिंह ने तहरीर दिया कि मेरे पड़ोसी राजेश सिंह का सगा भांजा (बाल अपचारी) बीते 22 मई को अपने मामा के आया था। मेरे लडके कार्तिक सिंह पुत्र कृष्णा सिंह उम्र करीब 06 वर्ष को चिढाता था तो मेरा लड़का कार्तिक भी गाली दे देता था तो गौरव भी मारता था। बीते 25 मई को मेरे मोबाइल से बाल अपचारी अपने किसी दोस्त को 3000 रुपये मेरे चोरी छिपे भेज दिया था तो मेरा लडका कार्तिक यह बात मुझसे बता दिया तब मै गौरव को डाटी तो पैसा वापस मगा लिया। लेकिन वह बहुत गुस्सा हुआ और गुस्से में ही मेरे सामने ही मेरे लडके को कहा की चुगली कर रहे हो तुम्हे छोडूंगा नहीं।

गौरव बीते 31 मई को मेरे लड़के कार्तिक सिंह को मोबाइल मे गेम दिखाने के बहाने बहला फुसला कर घर से गाँव के ही शंकर भगवान के मंदिर पर ले गया तथा एकांत पाकर मंदिर के बगल स्थित कम्पोजिट विद्यालय करजरा के अन्दर ले जाकर उसका मुंह दबाकर, सीने पर चढकर जान से मार दिया। जब हम लोग काफी खोजबिन करने लगे तो मेरे लडके कार्तिक सिंह का शव स्कूल के अन्दर बनी आफिस के पास मृत अवस्था मे मिला।

धीना थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव ने टीम बनाकर बाल अपचारी किशोर को जनौली तिराहे से गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई में जुट गई।

पुलिस टीम में धीना थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सिंह, कांस्टेबल अमित सिंह, अभिनव वर्मा, महिला कांस्टेबल अनामिका त्रिपाठी आदि रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- क्रिकेट प्रतियोगिता में सहरोई ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौली Story By- मनोज मिश्रा ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के सहरेाई गाव में बिगत एक माह चल...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks