spot_img
19.5 C
Varanasi
Thursday, October 22, 2026
spot_img
spot_img

गोरखपुर युवा पटवा सेवा समिति ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को बनाया संरक्षक

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से बुधवार को गोरखपुर का पटवा समाज का युवा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज के राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा के नेतृत्व में लखनऊ सचिवालय में मुलाकात किया। इस दौरान उन्हें बुके और पटवा समाज की ओर से निर्मित अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने पटवा समाज युवा सेवा समिति गोरखपुर का संरक्षक नामित किया है। इस मौके पर राष्ट्रबीर महाराजा सुहेलदेव की जंयती समारोह बहराईच में चित्तौड़ मैदान में पटवा समाज की भागीदारी सुनिश्चित कराने का घोषणा किया।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव ने सनातन धर्म और राष्ट्रहित के लिये अपने जान को न्यौछावर कर दिया। आज पूरे भारत ही नही विश्व में उनके त्याग और बलिदान स्वर्ण अक्ष्ररों में इतिहास के पन्नों में दर्ज है। पटवा समाज भी राष्ट्रहित में लगातार देश के हर कोने में सनातनी परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने आगामी 7 जून को बहराईच में आयोजित महाराजा सुहेलदेव की जंयती समारोह में पटवा समाज को भारी संख्या में पहुंचकर सनातनी परंपरा को पहचान देने की अपील किया।

गोरखपुर जनपद से दर्जनों की संख्या में पहुंचे पटवा युवा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा के नेतृत्व में लखनऊ विधान सभा सचिवालय पहुंचकर मंत्री के सम्मान और स्नेह का आभार जताते हुए बुके और स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र से सम्मानित किया। राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा ने कहा कि पूरे देश में पटवा समाज को मान सम्मान दिलाने में कैबिनेट मंत्री का अहम भूमिका है। पटवा समाज मंत्री जी का आजीवन आभारी रहेगा। अंत में गोरखपुर पटवा युवा समिति के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को अपना संरक्षक नामित किया। राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा के नेतृत्व में बहराईच में आयोजित महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह में भारी संख्या में भागीदारी निभाने का घोषणा किया।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मनीष कुमार पटवा,उपाध्यक्ष आकाश कुमार पटवा,महामंत्री श्याम बाबू पटवा,कोषाध्यक्ष मनीष पटवा,संगठन मंत्री राज पटवा,मीडिया प्रभारी शुभम कुमार पटवा,सदस्य कलश पटवा आदि मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण, बंदियों को समय पर दवा और गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के निर्देश

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। कार्यकारी जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के अध्यक्ष अशोक कुमार XI के...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks