spot_img
27.5 C
Varanasi
Tuesday, August 4, 2026
spot_img

कैबिनेट मंत्री से मिलकर परिवार के लोगों को सहयोग दिलाने की मांग

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज का राष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से मुलाकात किया। इस दौरान प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर में पटवा समाज के तीन लोगों की संदिग्ध मौत हो जाने की जानकारी दिया। परिवार में पांच माह के बच्चे और एक बुर्जुग महिला के भरण पोषण और बच्चे की शिक्षा के लिये शासन से सहयोग दिलाने की मांग किया। अंत में राष्ट्रीय टीम पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी लिया।

बीते गुरूवार को सुबह प्रतापगढ के लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर कस्बा में एक कमरे में 24 वर्षीय अंकित पटवा, पत्नी 22 वर्षीय रिया पटवा और माता आशा देवी का संदिग्ध हाल में शव मिला था। शव के पास अंकित का पांच माह का बेटा कार्तिक रो रहा था। घटना के एक सप्ताह बाद भी मौत का खुलासा नहीं होने पर अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज का राष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से मुलाकात किया। निष्पक्ष जांच और पीडि़त परिवार को सहयोग दिलाने की मांग किया। मंत्री द्वय ने हर संभव सहयोग का भरोशा दिया। अंत में पीड़ित परिवार और वहां के एसडीएम और कोतवाल से मिलकर घटना की जानकारी लिया।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी,राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा,विजय बहादूर,डा.विद्या सागर ईश्वर चंद पटवा,महेश पटवा,रामलखन पटवा, कृष्णा, रजत,एके वर्मा,एके पटवा सहित अन्य मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks