spot_img
27.5 C
Varanasi
Tuesday, August 4, 2026
spot_img

जल निकासी की समस्या को लेकर किसान और व्यापारी लामबंद, धान का पौध रोपण कर जताया विरोध

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के समीप भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन धरना जारी

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा डॉ.आम्बेडकर की प्रतिमा से लेकर स्टेशन जाने वाली मार्ग बीते कई सालो से जर्जर है। बरसात के दिनों में सड़क पर जलभरॉव हो जाने से पैदल चलना भी दूभर हो जा रहा है। जिसे लेकर चार दिनो भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को किसान और व्यापारियों ने जलभरॉव मार्ग पर पौध रोपण कर विरोध जताया। मौके पर पहुंचे डीसी मनरेगा ने समस्या का निदान कराये जाने का आश्वासन दिया। वही ग्राम सभा की ओर से साफ सफाई कराया गया।

सकलडीहा कस्बा के भीतरी बाजार की मार्ग बीते कई सालों से जगह जगह गड्ढे में तब्दील हो गया है। जिसे लेकर सोमवार को व्यापारियों ने जलभरॉव मार्ग पर खड़ा होकर विरोध जताया था। मंगलवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन और व्यापारियों ने संयुक्त रूप से मार्ग पर पौध रोपण कर विरोध जताया। किसानों ने आरोप लगाया कि सबसे पुरानी पीडब्ल्यूडी की मार्ग होने के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। स्टेशन जाने वाले यात्रियों को काफी सहुलियत होता है। इसके बाद भी जर्जर मार्ग की मरम्मत और जलभरॉव की समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक,जिला पंचायत सदस्य और ग्राम सभा की ओर से कोई पहल ठोस नही किया जा रहा है। जिसे लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन और व्यापारियों की ओर से चार दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वक्तओं ने सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने व जल निकासी की समस्या से निजात मिलने पर धरना जारी रखने की बात कही। धरना स्थल पर पहुंचे डीसी मनरेगा सहित ब्लॉक के अधिकारियों के निर्देश पर जलभरॉव की समस्या को दूर कराते हुए सड़क मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर विरोध जताने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ,दिलीप गुप्ता कमलेश सिंह ,शेषनाथ यादव, गुड्डू पासवान सहित दर्जनो व्यापारी और किसान नेता मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks