spot_img
33.1 C
Varanasi
Sunday, October 4, 2026
spot_img

UPTET-2026: पारदर्शी परीक्षा के लिए प्रशासन सख्त, केंद्रों पर डीएम-एसपी की पैनी नजर

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

नकल पर जीरो टॉलरेंस, सॉल्वर गैंग पर गैंगस्टर एक्ट की चेतावनी; पहले दिन 1,211 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) गुरुवार से कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच प्रारंभ हो गई। यह परीक्षा 2, 3 एवं 4 जुलाई तक विभिन्न पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

परीक्षा के प्रथम दिन व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज तथा नगर पालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कंट्रोल रूम तथा सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण कर केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। यदि कोई सॉल्वर गैंग अथवा असामाजिक तत्व परीक्षा में हस्तक्षेप करता पाया गया तो उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी एवं अन्य सुरक्षा दल तैनात किए गए हैं। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी एवं बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू कर दी गई है तथा फोटोकॉपी की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों एवं लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से की जा रही है।

उपस्थिति की बात करें तो प्रथम पाली में पंजीकृत 5,112 परीक्षार्थियों में से 4,485 उपस्थित रहे, जबकि 627 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 5,112 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 4,528 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 584 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आगामी पालियों की परीक्षाएं भी पूरी पारदर्शिता, कड़ी निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई जाएंगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। कस्बा निवासी समाजसेवी तौफीक उर्फ टुन्नू खां के 22 वर्षीय पुत्र नौशाद की गुरुवार...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks