spot_img
19.4 C
Varanasi
Thursday, November 5, 2026
spot_img
spot_img

पाइप कनेक्शन नहीं जोड़ने से चार दिनों से कस्बा में पेयजल आपूर्ति ठप, दर्जन गांवों में पेयजल के लिये हाहाकार

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

अधूरा कनेक्शन होने से कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों में पेयजल के लिये हाहाकार

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। फोरलेन सड़क बनाने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण कस्बा के छोटे से लेकर बड़े व्यापारी बीते तीन दिन से परेशान है। टिमिलपुर में जल निगम की पाइप बीते तीन दिन पूर्व टूट जाने से कस्बा सहित आधा दर्जन गांव के पच्चास हजार लोग सुबह शाम पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से पाइप कनेक्शन नही किये जाने से पेयजल के लिये हाहाकार मचा हुआ है। इसके बाद भी जिला और तहसील स्तरीय अधिकारी समस्या को लेकर अनजान बने हुए है।

टिमिलपुर में जल निगम की तीन लाख लीटर की पानी टंकी से सकलडीहा, तेन्दुईपुर, टिमिलपुर, नागेपुर, सिरोहुपुर, ईटवा, तेन्दुई गांव के करीब पच्चास हजार से अधिक लोगों के घरों में पेयजल आपूर्ति होती है। फोरलेन सड़क निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही से टिमिलपुर में जल निगम की पाइप तीन दिन पूर्व क्षतिग्रस्त होगया था। जिसके कारण हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा था। ग्रामीणों के हो हल्ला मचाने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से पाइप लगाने का कार्य शुरू किया गया। तीन दिन होगया है। इसके बाद भी पाइप लाइन कनेक्शन नहीं जोड़े जाने से कस्बा में पेयजल के लिये हाहाकार मचा हुआ है। सावन माह होने के बाद भी पूजा पाठ आदि की समस्या को लेकर घर की महिलायें परेशान है। हैंडपंप से पानी ढेाने के लिये कस्बावासी मजबूर है।

व्यापारी नेता प्रेमशंकर रस्तोगी,विवेक जायसवाल,गोलू मोदनवाल, अखिलेश जायसवाल,रंजीत आदि कस्बावासियों ने जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया है।

एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि शीघ्र ही कार्यदायी संस्था के माध्यम से समस्या को दूर कराया जायेगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली की चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूची को निर्वाचन आयोग की मंजूरी

4 नवंबर को मिला अनुमोदन, जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसीलों और आधिकारिक वेबसाइट पर निःशुल्क देख सकेंगे मतदाता परिवर्तन टुडे न्यूज,...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks