spot_img
28.1 C
Varanasi
Monday, September 21, 2026
spot_img

महेश्वर मंदिर मार्ग का निर्माण नही होने से शिवभक्त को परेशानी, भक्तों मे आक्रोश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित टिमिलपुर में साढ़े चार सौ साल पूर्व में निर्मित महेश्वरनाथ मंदिर है। जहां हिन्दू माह के सभी पर्व पर महेश्वरनाथ मंदिर पर विधि विधान से पूजा अर्चना और जलाभिषेक कार्यक्रम होता है। यहां सुबह शाम कस्बा सहित आसपास गांव की महिलायें और शिवभक्त विद्वान पंडितों के माध्यम से पूजा अर्चना करते है। मान्यता है कि यहां के दर्शन पूजन के बाद लोग स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर पर जाते है। बीते कई माह से मंदिर मार्ग नाला निर्माण के दौरान कीचड़ युक्त और स्थायी मार्ग का निर्माण नहीं होने से महिलाओं और शिवभक्तों को काफी परेशानी होती है। शिकायत के बाद भी पीडब्ल्यूडी और कार्यदायी संस्था के अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।

टिमिलपुर स्थित महेश्वर नाथ प्राचीन मंदिर पर  विभिन्न देवी देवताओं का मंदिर और आदि शक्ति धर्मशाला व गायत्री परिवार का पूजा स्थल है। यहां पर महाशिवरात्री से लेकर सावन माह,नवरात्रि,देवदिवाली,डाला छठ महापर्व पर,जीयूतिया सहित अन्य धार्मिक पर्व पर महिलाओं की भीड़ जुटता है। सुबह शाम कस्बा सहित आसपास के व्यापारी और महिलायें दर्शन पूजन के लिये मेन गेट कस्बा और टिमिलपुर से होकर आती है। बीते दो माह से फोरलेन सड़क और नाला निर्माण के लिये टिमिलुपर मंदिर मार्ग को जेसीबी से खोद दिया गया है। नाला निर्माण उंचा हो जाने से आने जाने वाले महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। यहां तक की मार्ग पर मिट्टी का ढ़ेर होने से मंदिर मार्ग कीचड़ युक्त मार्ग में तब्दील होगया है। आने जाने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है। व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था की लापरवाही पर जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग उठाया है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- कमालपुर में गूंजा व्यापारियों की एकजुटता का संदेश, नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संगठन हर संघर्ष को तैयार : रमेश अग्रहरि परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली कमालपुर। उत्तर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks