spot_img
34.1 C
Varanasi
Sunday, June 21, 2026

महीनों बाद भी आधा दर्जन बनवासियों का आवास निर्माण अधूरा: ठंड के दिनों में रात गुजारने के लिये मजबूर

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। तहसील प्रशासन की ओर से टिमिलिपुर गांव के आधा दर्जन से अधिक वनवासियों का प्रधानमंत्री आवास निर्माण महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है। जबकि पीएम आवास के लाभार्थियों को पहली किस्त भी भेज दिया गया है। इसके बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लाभार्थियों में आक्रोश है। उधर विभागीय अधिकारियों ने आवास निर्माण कार्य शुरू कराये जाने का शीघ्र आश्वासन दिया।

सकलडीहा विकास खंड के टिमिलपुर के बनवासी बस्ती के नौ बनवासियों का प्रधानमंत्री आवास के लिये बीते एक साल से अधिक समय से चयन हुआ है। आवास निर्माण के लिये लाभार्थियेां को पहली किस्त भी 44 हजार और 40 हजार उनके खाते में भेज दिया गया है। तहसील प्रशासन की ओर से आवास के लिये भूमि भी आवंटित कर दिया गया है। आने जाने के लिये रास्ते की भी पैमाईस कर दिया गया है। लेकिन अभी तक आवास निर्माण शुरू नहीं हो पाया। जिसके लिये कई बार प्रधान और लाभार्थियों की ओर से मांग किया गया। इसके बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से पीएम आवास के लाभार्थी ठंड के दिनों में रात गुजारने के लिये मजबूर है।

इस बाबत ग्राम पंचायत अधिकारी संदीप गौतम ने बताया कि आवास निर्माण के लिये भूमि चिन्हित हो गया है। शीघ्र ही आवास निर्माण शुरू कराया जायेगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks