spot_img
18.8 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

आरोपी युवक को नाबालिंग छात्रा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर शाम एक नाबालिंग छात्रा की अपरहण के मामले में फरार आरोपी युवक को सकलडीहा अलीनगर तिराहे से छात्रा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय से जेल भेज दिया। वही बरामद छात्रा को वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बीते 31 जनवरी को दोपहर में उसी गांव का युवक ने कक्षा आठ की छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। देर शाम तक छात्रा के घर नहीं आने पर परिजन परेशान हो गये। कोतवाली पहुंचकर परिजनों ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गयी। मुखबीर से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने सकलडीहा अलीनगर तिराहा से भोजापुर की जाने वाली मार्ग पर एक बैंक के समीप से आरोपी युवक को छात्रा के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद छात्रा को परिजनों के साथ वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया। वही गिरफ्तार युवक रीतेश यादव को विभिन्न धारा के तहत न्यायालय से जेल भेज दिया।

इस बाबब प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि अपहरण के मामले में दर्ज मुकदमा के आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी टीम में कोतवाल भूपेन्द्र निषाद,कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय,एसआई जयप्रकाश दूबे,महिला सिपाही नेहा और राकेश यादव रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

सीसीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरूकुल और यमुना ग्रुप की टीम बना विजेता

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी खेल मैदान पर सीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार की शाम तीसरे...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks