spot_img
29.3 C
Varanasi
Sunday, October 12, 2025

लेखपाल को गाली गल्लौज और जानसे मारने की धमकी, कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

धानापुर एसओ और सीओ से लेखपाल संग लगा चुके है गुहार

एसडीएम को पत्रक देकर लेखपाल संघ ने शुरू किया धरना प्रदर्शन

परिवर्तन टुडे/चन्दौली
सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के इकबालपुर मे बीते दिनों मिटटी की अवैध खनन हो रहा था। शिकायत मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर खनन कार्य रोकवा दिया। जिससे बखौलाये एक व्यक्ति की ओर से फोन कर दूसरे दिन लेखपाल को गाली गल्लौज और जानसे मारने की धमकी देने पर लेखपालों में खलबली मच गया। इसकी शिकायत एसओ धानापुर और सीओ से करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे क्षुब्ध लेखपाल संघ मंगलवार को धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। लेखपाल संघ ने चेताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं होने पर लेखपाल संघ अनिश्तिकालीन हड़ताल पर चले जायेगे। लेखपालों के धरना प्रदर्शन से पूरे दिन फरियादी परेशान रहे।

लेखपाल संघ का आरोप है कि बीते 15 मई को इकबालपुर में खनन हो रहा था। इसकी सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल विजय जायसवाल ने जाकर खनन को रोक दिया। 16 मई को लेखपाल के नंबर पर फोन आता है। और फोन करने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसपर लेखपाल विजय ने लेखपाल संघ में घटना के बाबत विस्तार से इसकी जानकारी दी। इसकी जानकारी होने पर लेखपाल संघ धानापुर थाना पहुचकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दिया। इसके साथ ही सीओ कार्यालय पहुंचकर लेखपाल संघ ने कार्रवाई की मांग उठाया। लेखपालों का कहना है कि इसके बाद भी आजतक उस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज नही हुआ। जिससे आंदोलन का सहारा लेना पड़ा।

तहसील अध्यक्ष अरुण अवस्थी ने कहा कि जबतक मुकदमा दर्ज नही होता तबतक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।

धरना प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष बिनय कुमार सिंह,अरुण अवस्थी,चंदन यादव,वीरेन्द्र कौशल,विजय जाययसवाल,अनिल कुमार राय,कर्मजीत, संजय पचौरी, रामबली, प्रवीण आनंद,श्वेतिमा सिंह,आशा सिन्हा,सुमन यादव,शशीकला,रविशंकर राय, अनिल कुमार,,रंजना सिंह,बन्दना सिंह सहित बड़ी संख्या में लेखपाल रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

सकलडीहा मे छोटे आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित होने पर समर्थकों ने किया हंगामा

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। कस्बा मे हाइवे निर्माण की जद में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा आ रही थी। प्रतिमा को...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks