spot_img
37.4 C
Varanasi
Wednesday, June 3, 2026

Chandauli news- भारी वाहनों पर रोक लगाने के लिये सकलडीहा व्यापार मंडल ने एसपी सौपा पत्रक

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। हाइवे सड़क का निर्माण होने से सकलडीहा कस्बे में व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में दिन के समय भारी वाहनों (नो-एंट्री क्षेत्र) के अवैध प्रवेश से बढ़ने से दुर्घटनाओं और ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गया है। बुधवार को सकलडीहा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें पत्रक सौपा। एसपी से गंभीर समस्या के स्थायी समाधान और नियमों का कड़ाई से पालन कराने की मांग किया।

व्यापारियों ने बताया कि बाजार के मुख्य मार्ग से हटकर छोटी बड़ी दुकानें लगती है। हाइवे का निर्माण रिहाइशी कस्बा से होकर जाता है। सुबह से लेकर रात तक भारी ट्रकों, डंपर और कंक्रीट मिक्सर वाहन तेजी से फर्राट भरते है। अनियंत्रित गति से चलने वाले भारी वाहनों के कारण आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जाने चली जा रही है। मुख्य चौराहों पर पुलिस चेकिंग को और सख्त किया जाए, ताकि प्रतिबंधित समय में ये वाहन प्रवेश न कर सकें। भारी वाहनों को कस्बा और बाजारों के भीतर आने के बजाय बाहरी बाईपास रास्तों से मोड़ने के लिए सख्त हिदायत और बोर्ड लगाए जाएं।

सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ ने कहा कि विगत दिनों पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में महिला की मौत को भुला नही जा सकता है। इस लिए रोड निर्माण कार्य पूरा होने तक भारी वाहनों पर रोक लगाये जाने की मांग किया।

शिकायत और जनहित की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभावी कदम उठाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि यातायात विभाग (ट्रैफिक पुलिस) को सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। नो-एंट्री के नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ भारी जुर्माने और जब्ती की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहरवासियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि, सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ, तहसील अध्यक्ष सतीश जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार सेठ, उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार गुप्ता, शंकर गुप्ता सहित अन्य रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- 257.11 लाख के नए पीपा पुल का निर्माण कार्य का उद्घाटन, चन्दौली से गाजीपुर जाने में होगी सहूलियत

काफी लंबे अरसे से ग्रामीणों की चल रही थी मांग परिवर्तन टुडे चन्दौलीStory By- नीरज अग्रहरिकमालपुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks