spot_img
36.5 C
Varanasi
Wednesday, May 13, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा मे सड़क और नाला निर्माण के समर्थन में उतरे पूर्व विधायक

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। जिला पंचायत और पीडब्ल्यूडी की ओर से सकलडीहा कस्बा के भीतरी बाजार का मार्ग बीते पन्द्रह सालों से जर्जर हो गया है। जिसके कारण बरसात होने पर सड़कों पर जलभरॉव की स्थिती उत्पन्न हो जाता है। सड़क और नाला निर्माण की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन पांच दिनों से सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के समीप अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे हुए है। गुरूवार को पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू धरना स्थल पर पहुंचकर धरना का समर्थन करते हुए सड़क और नाला निर्माण की मांग उठाया।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बीते पन्द्रह सालों से सकलडीहा आम्बेडकर तिराहा से लेकर सकलडीहा कोट तक मार्ग जर्जर हो गया है। जिसकी निर्माण को लेकर कई बार व्यापारियों की ओर से विधायक और जिला पंचायत सहित पीडब्ल्यूडी विभाग को बताया गया। लेकिन जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण कस्बा में बरसात के दिनों में जलभरॉव की स्थिती हो जाता है। इसके बाद भी अधिकारी से लेकर जनप्रतनिधि अनजान बने हुए है। व्यापारियों की समस्या को देखते हुए पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू धरना स्थल पर पहुंचकर जिला प्रशासन से शीध्र सड़क और नाला निर्माण कराये जाने की मांग किया। वही किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर सीएम का पुतला फूंकने की चेतावनी दिया है।

धरना पर पिंटू पाल, आनंद सेठ,वीइकराम,गुड्डु जायसवाल, शेषनाथ यादव, मुन्ना सिंह, मोहन यादव, सारनाथ सिंह, अखिलेश यादव, निरंजन पाल सहित अन्य रहे।

एसडीएम के निर्देश पर नाला और सड़क का सीमांकन शुरू

सकलडीहा कस्बा से होकर स्टेशन जाने वाली मार्ग जर्जर होने के साथ नाला और सड़क पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे मार्ग सकरा होगया है। आये दिन जाम की स्थिती हो जाता है। शिकायत पर एसडीएम कुंदन राज कपूर ने सड़क और नाला का सीमांकन कराने का निर्देश दिया है। सीमांकन शुरू होते ही व्यापारी दो फाट में बट गये। व्यापारियों का एक गुट सीमांकन का विरोध शुरू कर दिया है। जिससे राजस्व कर्मियों और पंचायत विभाग के सामने समस्या खड़ी होगयी है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा प्रवक्ता का फूंका पुतला

परिवर्तन टुडे डेस्क चन्दौली। बुधवार को जनपद मुख्यालय पर भगवान परशुराम सेवा समिति के बैनर तले भारी संख्या में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks