spot_img
30.9 C
Varanasi
Sunday, October 4, 2026
spot_img

Chandauli news- UPTET-2026: शासन ने बदली समाधान दिवस की तिथि, जिलाधिकारी ने जारी किए निर्देश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली।  उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के आयोजन को देखते हुए जनपद में 4 जुलाई (शनिवार) को प्रस्तावित सम्पूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया है। अब इसका आयोजन 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को किया जाएगा।

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, राजस्व अनुभाग-4, लखनऊ के पत्र संख्या-1/1382152/एक-4-2026 दिनांक 01 जुलाई 2026 के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। शासन स्तर पर 2, 3 एवं 4 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के मद्देनज़र सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि में परिवर्तन किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि शासनादेश के अनुसार परीक्षा संपन्न होने के बाद पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अब 4 जुलाई के स्थान पर 6 जुलाई (सोमवार) को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। कस्बा निवासी समाजसेवी तौफीक उर्फ टुन्नू खां के 22 वर्षीय पुत्र नौशाद की गुरुवार...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks