spot_img
28 C
Varanasi
Friday, September 4, 2026
spot_img

Chandauli news- बाबा कीनाराम धाम में नहीं चलेगी लापरवाही, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

10 से 12 सितंबर तक चलेगा जन्मोत्सव समारोह, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। बाबा कीनाराम जन्मोत्सव समारोह को भव्य, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 10 से 12 सितंबर तक होने वाले जन्मोत्सव समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मंदिर प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

24 घंटे सफाई और पेयजल की रहे व्यवस्था

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन्मोत्सव समारोह के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में 24 घंटे सफाई व्यवस्था, पर्याप्त पेयजल तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के साथ ही चेंजिंग रूम, चिकित्सा सुविधा, नियंत्रण कक्ष तथा खोया-पाया केंद्र की समुचित व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ली जाए। परिसर में अग्निशमन वाहन सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए।

बारिश को देखते हुए झूलों की जांच अनिवार्य

बारिश के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेले में लगाए जाने वाले झूलों का संचालन बिना सुरक्षा जांच के किसी भी स्थिति में न किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं होगा।

यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर भी विशेष जोर

शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट परिवर्तन और पार्किंग की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

चिकित्सा और आपात व्यवस्था रहेगी सक्रिय

बैठक में स्वास्थ्य विभाग को भी मेला क्षेत्र में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा तथा अग्निशमन दल को पूरी तरह तैयार रखने पर जोर दिया गया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी पारितोष मिश्रा, मंदिर प्रशासन के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- पद से कहीं बड़ा था कमलापति त्रिपाठी का कद, चंदौली की मिट्टी में आज भी जीवित है उनकी विरासत— डॉ. विनय प्रकाश...

121वीं जयंती पर विशेष— डॉ. विनय प्रकाश तिवारी चंदौली। आज 3 सितंबर को पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की 121वीं जयंती...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks