spot_img
23.1 C
Varanasi
Monday, February 2, 2026

जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होने से हजारो लीटर पेयजल का पानी हो रहा बर्बाद: घरों में दूषित पानी पहुंचने  उपभोक्ताओं में आक्रोश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। टिमिलपुर वनवासी बस्ती के समीप बीते चार पांच दिनों से जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके कारण प्रतिदिन सुबह शाम हजारो लीटर पेयजल सड़क पर बर्बाद हो रहा है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर हाइवे निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था अनजान बनी हुई है। आरोप है कि जबतक कोई अधिकारी निर्देश नहीं देते है। तबतक मरम्मत कार्य शुरू नहीं होता है। ऐसे में घरों में दूषित पानी पहुंचने व क्षमता से पानी नहीं आने पर उपभोक्ताओं में आक्रोश है। व्यापारियों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

कस्बावासियों ने आरोप लगाया कि बीते तीन साल से अधिक समय से जबसे हाइवे सड़क का निर्माण हो रहा है। अक्सर कही न कही पेयजल का पाइप क्षतिग्रस्त हो जाता है। ऐसे में सकलडीहा,नागेपुर,टिमिलपुर,तेन्दुई,सिरोहुपुर,ईटवा,दुर्गापुर,बलारपुर सहित अन्य विभिन्न गावों में उपभोक्ताओं को दूषित और दुर्गंध वाला पानी पहुंचता है। जिससे बिमारी के साथ संक्रामक रोग होने का डर बना रहता है। इसके लिये पूर्व में कई बार व्यापारियों के धरना प्रदर्शन के बाद क्षतिग्रस्त पाइप का मरम्मत कराया गया।

बीते चार पांच दिनों से पुन: टिमिलपुर वनवासी बस्ती के समीप पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने से सुबह शाम हजारों लीटर पेयजल पानी सड़क पर बर्बाद हो रहा है। गांव के मारकण्डेय जायसवाल,दिलीप गुप्ता,सुदर्शन चौरसिया,मनोज गुप्ता,अमित जायसवाल ने आरोप लगाया कि जबतक तहसील के अधिकारी कार्यदायी संस्था को अवगत या निर्देश नहीं देते है। तबतक विभागीय लोग अनजान बने रहते है। जबकि पानी बहने के कारण सैकड़ों उपभोक्ता के घर क्षमता से पानी नहीं जाने पर पेयजल के लिये परेशान रहते है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, दिलीप गुप्ता, नागेन्द्र गुप्त,अनूज जायसवाल,अतुल जायसवाल,मनोज जायसवाल ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया है।

इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि कार्यदायी संस्था को बता दिया गया है। जल्द ही ठीक कराने का निर्देश दिया गया है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

गोल्ड मेडल प्राप्त सुहानी राजभर को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा।  दिघवट गांव मे रविवार को ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गोल्ड मेडल विजेता...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks