spot_img
32.7 C
Varanasi
Tuesday, June 30, 2026

नई तकनीक से खेती करने पर किसान होंगे मजबूत होंग- त्रिभुवन चौबे

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे/चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। क्षेत्र के सिकठा गांव में किसान नेता रतन सिंह के नेतृत्व में विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें वाराणसी व चन्दौली से आए कृषि वैज्ञानिको ने किसानों को नई तकनीक के साथ खेती करने को बढ़ावा दिया। ताकि किसान कम लागत में अच्छा मुनाफा कर सके।वही बताया कि आगामी 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ कार्यक्रम चलाया जाएगा।

वाराणसी से आए प्रधान कृषि वैज्ञानिक त्रिभुवन चौबे ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।ताकि किसानों को मजबूत कर उनको विकास से जोड़ा जा सके। किसानों को नई तकनीक से खेती करने के लिए कृषि वैज्ञानिकों की ओर से प्रशिक्षित किया जा रहा है।ताकि किसान कम पूजी में खेती कर अधिक मुनाफा कमा सके। नई तकनीक से किसान अपने आपको समृद्ध कर सकता है।इसके लिए किसानों को नई तकनीक से खेती कार्य करने की जरूरत है। नई तकनीक में कम पानी में खेती किया जा सकता है। कृषि वैज्ञानिक विजय बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि किसान अपनी फसल का बीमा कराकर योजना का लाभ ले सकता है।

भारतीय सब्जी अनुसन्धान संस्थान वाराणसी की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसानों को नई तकनीक से खेती करने का जानकारी दिया। टीम में डॉ. स्वाति शर्मा,डॉ. जयदीप हलधर शामिल रहे।

इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक अभय दीप गौतम,रितेश गंगवार,रमेश सिंह यादव आदि रहे। अध्यक्षता राजीव रंजन सिंह व संचालन रतन सिंह ने किया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- फाइल को लेकर तहसीलदार चैंबर में बवाल: अधिवक्ता घायल, प्रभारी राजस्व लिपिक बाथरूम में छिपा; मुकदमा दर्ज

तहसीलदार के निर्देश के बावजूद खतौनी शुद्धीकरण की 38(2)की फाइल रोकने का आरोप परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली सकलडीहा। तहसीलदार के...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks