spot_img
34.6 C
Varanasi
Saturday, July 4, 2026

Chandauli news- ताजपुर में स्वच्छता व्यवस्था फेल! सड़क पर नाबदान का पानी, ग्रामीणों में आक्रोश

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बीच बदहाल व्यवस्था पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने नाला निर्माण और डस्टबिन की मांग की

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली
सकलडीहा। शासन की ओर से जहां गांव-गांव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता एवं दस्तक अभियान चलाया जा रहा है, वहीं विकासखंड के ताजपुर गांव में बदहाल स्वच्छता व्यवस्था अभियान की हकीकत बयां कर रही है। गांव में कई महीनों से नाबदान का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे आसपास गंदगी का अंबार लग गया है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार सड़क पर पानी बहने से पिच मार्ग भी क्षतिग्रस्त होने लगा है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है।

ताजपुर के गैस गोदाम मार्ग पर लंबे समय से नाबदान का पानी सड़क पर बह रहा है। इस मार्ग से ताजपुर, हरिहरपुर, रूपेठा, सरेहुआ सहित आसपास के कई गांवों के लोग मुख्य मार्ग के माध्यम से मुगलसराय की ओर आवागमन करते हैं। इसी रास्ते से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी प्रतिदिन विद्यालय आते-जाते हैं। सड़क पर फैली गंदगी और जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र नाला निर्माण कराने तथा सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि गंदगी से निजात मिल सके और लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो।

इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि गांव में कर्मचारियों को भेजकर साफ-सफाई कराई जाएगी तथा समस्या के स्थायी समाधान के लिए नाला निर्माण की भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- उमस और तेज धूप का बढ़ा प्रकोप, सीएचसी की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली सकलडीहा। दो दिनों की बारिश के बाद शनिवार को निकली तेज धूप और बढ़ी उमस...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks