spot_img
31.8 C
Varanasi
Thursday, August 20, 2026
spot_img

Chandauli news-‘बुलडोजर नहीं, न्याय चाहिए’—सपा बैठक में सरकार की नीतियों पर बरसे विधायक

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

बुलडोजर अभियान से विकास नहीं, व्यापारी और गरीब का हो रहा विनाश

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली
सकलडीहा। समाजवादी पार्टी के विधानसभा कैंप कार्यालय पर रविवार को पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन-2027 के तहत संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा प्रत्येक बूथ पर महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की नीतियों को जनता के बीच प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बुलडोजर अभियान विकास का नहीं, बल्कि गरीबों, किसानों और व्यापारियों के विनाश का प्रतीक बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मुआवजे के नाम पर केवल खानापूरी कर रही है और प्रभावित लोगों को उनका वास्तविक अधिकार नहीं मिल पा रहा है।

विधायक ने कहा कि सकलडीहा सहित पूरे जनपद में अनेक व्यापारी और आम नागरिक प्रभावित हुए हैं, लेकिन उन्हें अब तक समुचित मुआवजा नहीं मिला। वर्तमान सरकार किसान, नौजवान, गरीब और व्यापारी विरोधी नीतियां अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं तथा फर्जी मुठभेड़ों के माध्यम से लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीमा पर शहीद होने वाले जवानों को भी सम्मानजनक दर्जा देने में सरकार गंभीर नहीं है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती को प्राथमिकता देने, प्रत्येक बूथ पर महिला सम्मान कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित करने तथा मिशन-2027 में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में प्रभात यादव, सुभाष यादव, सिंटू, धनंजय, मुन्ना चौहान, केशव राजभर, सुरेंद्र यादव, मुन्नीलाल, गिरजाशंकर पांडेय, चंदन यादव, सुरेंद्र मौर्य, लक्ष्मण पासवान, फजल अंसारी, संदीप प्रजापति, सुषमा यादव, इंदू राजभर, सीमा भारती, मुन्नी देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जनशिकायतों पर मंत्री का एक्शन, अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा कराने के निर्देश

तीन वर्ष से अधूरे पड़े मंदिर, सड़क, नाला, डिवाइडर और प्रकाश व्यवस्था के कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश परिवर्तन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks