spot_img
34.1 C
Varanasi
Saturday, September 19, 2026
spot_img

Chandauli news-‘बेटी है भविष्य की नींव’: एमसीएच विंग चंदौली में 32 नवजात बेटियों का मनाया गया भव्य जन्मोत्सव

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बेबी किट वितरित, अभिभावकों को सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन की दी गई जानकारी

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। महिला कल्याण विभाग की ओर से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत एमसीएच विंग चंदौली के एसएनसीयू, पीएनसी एवं एलआईसीयू वार्ड में मंगलवार को ‘कन्या जन्मोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना तथा उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाना रहा।

32 नवजात बालिकाओं का किया गया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों एवं विभागीय अधिकारियों ने कुल 32 नवजात बालिकाओं को बेबी किट एवं तौलिया भेंट कर उनके जन्म का उत्सव मनाया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में उत्साह और खुशी का वातावरण रहा। अधिकारियों ने कहा कि बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनका जन्म गर्व और उत्सव का विषय होना चाहिए।

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित

अभिभावकों को केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बालिका कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत पात्र बालिकाओं का समय से आवेदन कर आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए आवश्यक अभिलेखों एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

महिला कल्याण विभाग के प्रतिनिधियों ने बालिकाओं की सुरक्षा एवं महिलाओं की सहायता के लिए संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181 एवं 1098 की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इनके उपयोग के लिए लोगों को जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.सी. सिंह, महिला कल्याण विभाग की जिला मिशन को-ऑर्डिनेटर रागिनी सिंह, पीएनसी वार्ड की इंचार्ज सोनम यादव सहित अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं महिला कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- गड्ढों से मिली राहत! सड़क मरम्मत शुरू होते ही सकलडीहा-अलीनगर तिराहे पर लगा भीषण जाम

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। लंबे अरसे से जर्जर पड़े सकलडीहा-अलीनगर तिराहे पर शुक्रवार को कार्यदायी संस्था की ओर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks