spot_img
43.5 C
Varanasi
Friday, May 15, 2026
spot_img
spot_img

जिले मे हुई मूसलाधार बारिश का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे द्वारा जनपद में मूसलाधार बारिश से हुई जगह-जगह जल जमाव से परेशानी एवं नुकसान का जायजा लेने हेतु अलीनगर स्थित अमोगपुर एवं आसपास क्षेत्रों के अलावा बबुरी क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर जायजा लिया। द्वय अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्र के गांवों /शहर क्षेत्रों के कालोनी का निरीक्षण किया।

उन्होंने जलभराव की स्थिति, नालियों की सफाई, बिजली आपूर्ति और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश से प्रभावित नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर जलभराव है, वहां तुरंत पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सम्बन्धित तहसील, नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिकारियों/कर्मचारियों को नालियों की सफाई और पंपिंग सेट लगाकर जल निकासी कार्य तत्काल शुरू कराने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, पीडीडीयू नगर, सम्बन्धित अधिकारी क्षेत्राधिकारी गण मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- केसीसी बनवाने हेतु ब्लॉक में लगेगा कैंप: किसानों को जोड़ने के लिए 15 से 31 मई तक चलेगा महाअभियान

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। जनपद के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना से अधिकाधिक जोड़ने के उद्देश्य से जिले...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks