spot_img
28.9 C
Varanasi
Wednesday, July 29, 2026
spot_img

चंदौली में अज्ञात नकाबपोश हमलवारों ने युवक को मारी गोली

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवा किसान की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। कंदवा थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने (27) वर्षीय विशाल सिंह नामक युवक को पीछे से गोली दी। आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तब तक हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है।

कंदवा थाना के परसडीहा जलालपुर गांव में शाम के वक्त फायरिंग होने से पूरा इलाका दहल गया। परसडीहा जलालपुर गांव निवासी अजीत सिंह के 27 वर्षीय विशाल सिंह को नकाबपोश हमलवारों ने पीछे से निशाना बनाकर गोली चलाई। वारदात के बाद मौके से अज्ञात नकाबपोश हमलावर फरार हो गए। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई है और सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गुरुवार की शाम लगभग साढ़े तीन बजे परसडीहा जलालपुर निवासी विशाल सिंह को घात लगाकर बैठे अज्ञात अपराधियों ने उन्हें पीछे से गोली मार दी। गोली लगते ही विशाल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर दौड़ते, हमलावर चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी लिए। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- अब नहीं सताएगी बार-बार बिजली ट्रिपिंग! सकलडीहा के हजारों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर तकनीकी सुधार के बाद नोनार व सकलडीहा द्वितीय फीडर का लोड हुआ संतुलित, आपूर्ति हुई...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks