spot_img
30.5 C
Varanasi
Saturday, July 11, 2026
spot_img

Chandauli news- प्रदेश व देश स्तर पर पर्यटक का भव्य केंद्र होगा औरवाटांड़ जलप्रपात और छानपातर दरी: जिलाधिकारी

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

एडवेंचर गेम्स, चिल्ड्रेन पार्क, वॉच टावर और कैंटीन जैसी सुविधाएं होगी उपलब्ध

नौगढ़ इलाके में स्थित यह स्थल अब पिकनिक और एडवेंचर के लिए सैलानियों की पहली पसंद बन कर उभर रहा: जिलाधिकारी

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने औरवाटांड़ जलप्रपात और छानपातर दरी का भ्रमण कर पर्यटन स्थल को विकसित करने एवं वहाँ पर सैलानियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था एवं महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने, पर्यटकों के खानपान, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी संबंधी सुविधाओं को और भी बेहतर व सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए।

बाइट: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कहा कि नौगढ़ इलाके में स्थित यह स्थल अब पिकनिक और एडवेंचर के लिए सैलानियों की पहली पसंद बन रहा है। उन्होंने पर्यटक क्षेत्र के रूप में जलप्रपात को विकसित करने के लिए पहल की है। जिलाधिकारी ने बताया कि इसी के तहत पर्यटन विभाग और वन निगम के द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य और कराए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने डीएफओ को झरने के किनारे रेलिंग सहित अन्य सुरक्षा की दृष्टि से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पर्यटन की दृष्टि से कार्य कराने के लिए डीएफओ एवं पर्यटन अधिकारी से सुझाव मांगा। उन्होंने कहा कि जिले में औरवाटांड़ और छानपातर दरी जल प्रपात पर पयर्टन क्षेत्र के रूप में और बेहतर विकसित करने की योजना पर कार्य किया जाएगा। जल्द ही सभी जगहों पर आधुनिक सुविधाओं को बहाल किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक पर्यटक इस क्षेत्र की खूबसूरती का आनंद ले सकें।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चहनियां बाजार में दबंगई का तांडव, बीच सड़क पर मारपीट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बे में शुक्रवार सुबह तीन मनबढ़ युवकों ने बीच सड़क...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks