spot_img
33.9 C
Varanasi
Friday, June 5, 2026

Chandauli news- चंदौली में कारीगरों को निःशुल्क मिलेंगी दोना, पॉपकॉर्न मशीनें: गिरजा प्रसाद

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों की आमदनी बढ़ाने में बेहद मददगार

परिवर्तन टुडे
चंदौली। जनपद मे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दोना मेकिंग और पॉपकॉर्न मेकिंग मशीनों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से यह पहल की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चंदौली जिले को 08 दोना मेकिंग मशीनें और 08 पॉपकॉर्न मेकिंग मशीनें वितरित करने का लक्ष्य मिला है। इन मशीनों का लाभ पारंपरिक कारीगरों और स्वरोजगार में रुचि रखने वाले व्यक्तियों को मिलेगा।

इच्छुक लाभार्थी जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन upkvib.gov.in वेबसाइट पर ‘ऑनलाईन टूलकिट्स पंजीकरण एवं आवंटन’ अनुभाग के तहत किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की गई है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों की आमदनी बढ़ाने में बेहद मददगार है।

आवेदन के साथ आधार कार्ड, फोटोग्राफ, शिक्षा प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और राशन कार्ड जैसे दस्तावेज संलग्न करने होंगे। इन दस्तावेजों को गंगा रोड, रामजी कटरा स्थित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, चंदौली में जमा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7703006951 और 7800649332 पर संपर्क किया जा सकता है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सड़क दुर्घटना में दो घायल: अज्ञात वाहन के धक्के से अधेड़ की हालत गम्भीर

परिवर्तन टुडे चन्दौलीStory By- मनोज कुमार मिश्राचहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र सराय गांव के पास हरधनजूड़ा गांव निवासी जितेन्द्र विश्वकर्मा...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks