spot_img
34.9 C
Varanasi
Sunday, July 5, 2026

Chandauli news- प्रकृति और मानवता की रक्षा के लिये पर्यावरण संरक्षण जरूरी: मंत्री

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

मुख्यमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में  मासिक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ समापन

पौध रोपण कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवा, व्यापारी अधिवक्ता और समाजसेवी को किया सम्मानित

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली
सकलडीहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्मोत्सव पर बीते पांच जून से मासिक वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान किया गया था। रविवार को एक पेड़ एक संकल्प का भव्य समापन हुआ। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पौध रोपण कार्यक्रम में भाग लेने वाले कार्यकर्ता समाजसेवी अधिवक्ता और व्यापारियों को सम्मानित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

समारोह के राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त मुख्य अतिथि सतेन्द्र कुमार वारी बीनू (सदस्य, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार) ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। यह भारतीय सनातनी परंपरा है। ऋषिमुनी काल से पर्यावरण संरक्षण किया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। ऐसे जन-जागरूकता अभियान समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी हैं।

वही विशिष्ट अतिथि शशिशंकर सिंह जिला शासकीय अधिवक्ता ने कहा कि, प्रकृति की रक्षा ही मानवता की रक्षा है। युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा तथा वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देना होगा।

वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनका संरक्षण एवं संवर्धन भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देना हम सभी का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह,चन्दौली बार एसोसिएशन के महामंत्री आशुतोष मिश्रा,व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, मंडल अध्यक्ष गोपाल राजभर,संकठा राजभर,राहुल कश्यप,जिलाध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी रामदयाल यादव रिंकू सहितअभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष रामदयाल यादव रिंकू,अतुल सिंह रघुवंशी, तेज प्रताप सिंह, शैलेश चन्द्र यादव मनीष श्रीवास्तव,आनंद सेठ,संतोष चौरसिया,सारंग चौहान,अमित जायसवाल,अजय राय, संतोष खरवार, मोहित राय, धीरेंद्र सिंह, सत्यम यादव, विवेक सिंह, ललित विश्वकर्मा, रामदयाल साहनी,अखिलेश पांडेय,नित्यानंद पांडेय कोतवाल भूपेन्द्र निषाद सहित वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news-‘बुलडोजर नहीं, न्याय चाहिए’—सपा बैठक में सरकार की नीतियों पर बरसे विधायक

बुलडोजर अभियान से विकास नहीं, व्यापारी और गरीब का हो रहा विनाश परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली सकलडीहा। समाजवादी पार्टी के...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks