spot_img
38.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

दीपों की रोशनी से जगमग हुआ सकलडीहा का प्राचीन देवस्थ: मंदिर द्वार से लेकर घाटों को 11 हजार से अधिक दीपों से सजाया

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। हर वर्ष की भांति कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर देव दिवाली पर दीपों से जगमग हो उठा। देव दिवाली को लेकर शाम पांच बजे से मंदिर पर दीप दान करने वाली महिलाओं और बच्चों का तांता लगा रहा। दुर्गा पूजा सेवा समिति के तत्वाधान में मंदिर द्वार से लेकर घाटों को 11 हजार से अधिक दीपों से सजाया गया। इस दौरान गायत्री परिवार की ओर से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

सकलडीहा कस्बा ,रानेपुर,चतुर्भुजपुर कालेश्वर सरोवर और धरहरा सहित दर्जनों सरोवरों पर आस्थावानों की ओर से देव दिवाली पर घाटों को दीपों की रोशनी से जगमग किया गया। मान्यता है कि इस दिन भगवान देवलोक से धरती पर आते है। उनके स्वागत में सनातनी परंपरा के अनुसार देवस्थली और सरोवरों को दीपों से सजाया जाता है।

कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर को दुर्गा पूजा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने दीपों से देवस्थली से लेकर घाटों को रोशनी से जगमग कर दिया। मनमोहक दृश्य को कैद करने के लिये महिलायें सहित बच्चे फोटो से सेल्फी लेते नजर आये। वही कोतवाली पुलिस भी सुरक्षा में डटी रही। लोगों को दीपदान के दौरान सर्तकता बरतने का नसीहत दिया। ग्राम सचिव संदीप गौतम और समिति के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरूआत किया। देर शाम तक गायत्री परिवार से आयोजित भजन कीर्तन का लोग लुप्त उठाते रहे।

इस मौके पर समिति के पवन वर्मा,नंदन सोनी,संत चौरसिया, बबलू,महेन्द्र गुप्ता,अशोक कुमार,राजेश सेठ,कृष्णा गुप्त,काशी जायसवाल सहित अन्य रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks