spot_img
43.5 C
Varanasi
Friday, May 15, 2026
spot_img
spot_img

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत: दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

सकलडीहा विशुनपुरा गांव के सामने पिकअप की हुई जोरदार टक्कर

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के समीप कमालपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गयी। वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल युवक को जिला हास्पीटल में इलाज के लिये भर्ती कराया है। वही दूसरे युवक की शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस भेजा है। घटना के बाद पिकअप चालक मौका देख फरार हो गया। पुलिस सीसी टीवी कैमरा के माध्यम से वाहन की तलाश में जुट गयी है।

कोतवाली क्षेत्र के छित्तमपुर गांव निवासी 22 वर्षीय आजाद कुमार सक्सेना और 25 वर्षीय रोहित कुमार उर्फ हलचल सकलडीहा सघन तिराहा से अपने गांव छित्तमपुर लौट रहे थे। विशुनपुरा गांव के समीप पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े।

कोतवाली पुलिस ने आनन फानन में दोनों को अपने वाहन से उठाकर सीएचसी ले गयी

कोतवाली पुलिस ने दोनों युवक को आनन फानन में अपने वाहने से सीएचसी ले गये। जहां डॉक्टरों ने आजाद कुमार सक्सेना को मृत घोषित कर दिया। रोहित कुमार की हालत गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

इस बाबत कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि एक युवक की मौत हो गयी है। जिसके शव को पीएम के लिए जिला मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। वही दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसका इलाज चल रहा है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- केसीसी बनवाने हेतु ब्लॉक में लगेगा कैंप: किसानों को जोड़ने के लिए 15 से 31 मई तक चलेगा महाअभियान

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। जनपद के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना से अधिकाधिक जोड़ने के उद्देश्य से जिले...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks