spot_img
32.1 C
Varanasi
Monday, March 23, 2026
spot_img
spot_img

सावधान पुलिया जर्जर का बोर्ड लगाकर भूल गया विभाग, नही हुई पुलिया मरम्मत, ग्रामीणों में आक्रोश

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- अभय कुमार
सकलडीहा। अमावल से चतुर्भुजपुर रेलवे स्टेशन जाने वाली मार्ग पर बनी पुलिया बीते कई माह से जर्जर होगया है। जिस पर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सावधान पुलिया जर्जर है का बोर्ड लगाकर विभाग भूल गया है। आने जाने वाले राहगीर और बाईक सवार दुर्घटना की संभावना को लेकर सुबह से रात तक दहश्त में रहते है। इसके बाद भी विभाग की ओर से पुलिया मरम्मत के नाम पर चुप्पी साधे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिया मरम्मत की मांग किया है।

सकलडीहा से अमावल होते हुए चतुर्भुजपुर के रास्ते ग्रामीण रेलवे स्टेशन की ओर जाते है। अमावल वाया चतुर्भुजपुर मार्ग से होते हुए मनियारपुर,खोर, रैपुरा,दुदौली और धरहरा होते हुए लोगों का आना जाना लगा रहता है। अमावल वाया चतुर्भुजपुर मार्ग पर बनी पुलिया बीते कई माह से जर्जर है। रात होते ही अंधेरा में जर्जर पुलिया से होकर जाने वाले राहगीर,बाइक सवार,टै्रक्टर,पिकअप सहित अन्य वाहन चालकों को डर बना रहता है। पुलिया निर्माण को लेकर कई बार लोगों की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। पुलिया की मरम्मत होने के कुछ दिन बाद ही पुलिया के समीप गडढा हो जाने से आने जाने वालों को दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। शिकायत के बाद विभागीय अधिकारियों की ओर से सावधान पुलिया जर्जर का बोर्ड लगाकर विभागीय अधिकारी भूल गये है।

गांव के बांसदेव यादव,अरविंद, पुनवासी यादव,पनारू सिंह सहित ग्रामीणों ने जर्जर पुलिया मरम्मत की मांग उठाया है। उधर विभागीय अधिकारियों ने शीघ्र पुलिया मरम्मत कराये जाने का आश्वासन दिया है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news: लतीफशाह बीयर बंधा में डूबने से दो किशोरों की मौत

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कस्बा निवासी समीर (19) पुत्र कमालुद्दीन तथा एखलाक (18) पुत्र साबिर अली "ईद के मौके...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks