spot_img
28.7 C
Varanasi
Thursday, August 6, 2026
spot_img

Chandauli news- अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, ग्राम प्रधान की भी नहीं बची कुर्सी की साख

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

लगातार आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, डीएम और एसपी की संयुक्त कार्रवाई

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। जनपद में अपराध एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नियामताबाद विकास खंड के अमोघपुर ग्राम पंचायत के वर्तमान ग्राम प्रधान सुनील चौहान को छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया गया है। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की संयुक्त कार्रवाई के तहत यह आदेश जारी किया गया है। पुलिस ने उन्हें आदतन एवं पेशेवर अपराधी मानते हुए जिले की सीमा से निष्कासित किया है।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार सुनील चौहान के विरुद्ध वर्ष 2019 से 2025 के बीच अलीनगर थाने में धोखाधड़ी, मारपीट, धमकी, लोक व्यवस्था भंग करने सहित विभिन्न धाराओं में कुल पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि उनकी लगातार आपराधिक गतिविधियों से जनशांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी। इसी आधार पर उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत उन्हें छह माह के लिए जनपद की भौगोलिक सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जिलाबदर की अवधि के दौरान सुनील चौहान चंदौली जनपद की सीमा में प्रवेश करते हुए पाए गए तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एक अन्य अपराधी भी हुआ जिलाबदर

इसी कार्रवाई के तहत अलीनगर थाना क्षेत्र के विशाल उर्फ आकाश सोनकर को भी छह माह के लिए जिलाबदर किया गया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार उसके विरुद्ध चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य आपराधिक मामलों में कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर उसके विरुद्ध भी जिलाबदर की कार्रवाई की गई है।

अपराधियों के विरुद्ध अभियान रहेगा जारी

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले आदतन अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। किसी भी अपराधी को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा और जनसुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।

“यह समाचार पुलिस की आधिकारिक विज्ञप्ति एवं प्रशासन द्वारा जारी अभिलेखों पर आधारित है।”

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- पीएम श्री विद्यालय में चोरी, रसोई का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर समेत हजारों का सामान ले उड़े चोर

प्रधानाध्यापक कक्ष का ताला तोड़ने का भी किया प्रयास, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच परिवर्तन टुडे न्यूज,...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks