spot_img
29.4 C
Varanasi
Sunday, September 6, 2026
spot_img

Chandauli news- रामगढ़ में 10 से 12 सितंबर बाबा कीनाराम जन्मोत्सव, जानिए कब होगा कव्वाली, बिरहा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली
चहनियां। बाबा कीनाराम की जन्मस्थली एवं तपस्थली रामगढ़ में तीन दिवसीय बाबा कीनाराम जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10, 11 एवं 12 सितंबर को आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान, संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कव्वाली और बिरहा सहित विविध कार्यक्रम होंगे। आयोजन को लेकर मंदिर प्रबंधन मंडल ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं।

सीसी कैमरों की निगरानी में रहेगा मेला परिसर

कार्यक्रम व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह ने बताया कि मेला एवं मठ परिसर को पूरी तरह सीसी कैमरों की निगरानी में रखा जाएगा। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। इस बार क्षेत्रीय कलाकारों को भी मंच प्रदान किया गया है, जिससे उनकी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

बाबा कीनाराम मठ के मीडिया प्रभारी द्वारा जारी कार्यक्रम विवरण के अनुसार 10 सितंबर को सुबह 9 से 11 बजे तक मानस पाठ होगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज रामगढ़ के विद्यार्थियों सहित विभिन्न कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। शाम 4 से 6 बजे तक संगोष्ठी आयोजित होगी। रात 8 से 9 बजे तक सोहर गीत एवं आरती होगी, जबकि रात 9 बजे से तड़के 3:30 बजे तक समर सिंह, मनोज यादव, मोनू अलबेला, पवन परदेशी, राकेश तिवारी एवं ज्योति माही की प्रस्तुतियां होंगी।

11 सितंबर को कव्वाली का होगा आयोजन

11 सितंबर को सुबह 9 से 11 बजे तक रामायण पाठ होगा। इसके बाद 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मां खंडवारी देवी इंटर कॉलेज की छात्राओं एवं अन्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। दोपहर 2 से 4 बजे तक संगोष्ठी का आयोजन होगा। रात 8 से 10 बजे तक आरती होगी और रात 10 बजे से तड़के 3:30 बजे तक राकेश यादव, वसीम बारसी एवं नाज बारसी कव्वाली प्रस्तुत करेंगे।

12 सितंबर को ‘मेरे राम जी आएंगे’ का मंचन और बिरहा मुकाबला

12 सितंबर को सुबह 9 से 11 बजे तक रामायण गान होगा। सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक लोकनाथ महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं अमर ज्योति सेवा केंद्र खड़ेहरा के दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके बाद हुनर रंगमंच संस्था द्वारा ‘मेरे राम जी आएंगे’ का मंचन किया जाएगा। शाम 4 से 6 बजे तक संगोष्ठी होगी। वहीं रात 10 बजे से तड़के 3:30 बजे तक विजय लाल यादव एवं रुचि यादव के बीच बिरहा मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहेगा।

कार्यक्रम व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील की कि बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में उनके आदर्शों का पालन करते हुए मेले में आने वाले सभी आगंतुकों के सम्मान एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सभी श्रद्धालुओं का है और इसकी गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

इस दौरान मेजर अशोक सिंह, अरुण सिंह, धनंजय सिंह, प्रेम पाठक, कुलदीप वर्मा, दिनेश सोनकर, इन्द्रेश कुमार, रूबी सिंह, मिथिलेश सिंह, संतोष पटेल, अनिल पांडेय, बुज्जा पांडेय, सुनील विश्वकर्मा, अशोक मौर्य, नन्दू गुप्ता, संदीप पाटिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- 113 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, संजय कुमार यादव भी हुए सम्मानित

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks