spot_img
31.8 C
Varanasi
Sunday, September 6, 2026
spot_img

Chandauli news- 113 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, संजय कुमार यादव भी हुए सम्मानित

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 113 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, चकिया विधायक कैलाश खरवार और पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल मौजूद रहे।

उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान

समारोह में विकासखंड चहनियां के दीनदासपुर स्थित विद्यालय में सहायक अध्यापक संजय कुमार यादव को भी उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षक संजय कुमार यादव द्वारा विद्यालय में बच्चों की शिक्षा के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान मिला।

शिक्षकों को बताया समाज का शिल्पकार

समारोह को संबोधित करते हुए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था में आए सकारात्मक बदलाव का श्रेय समर्पित शिक्षकों को जाता है। चकिया विधायक कैलाश खरवार ने अपने शिक्षक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षक का जीवन साधना के समान है। वहीं पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल ने शिक्षकों से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों और खेलकूद के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

113 शिक्षकों को मिला प्रशस्ति पत्र

समारोह में उत्कृष्ट शिक्षण एवं नवाचार के लिए 16, सर्वाधिक छात्र नामांकन अभियान के लिए 59, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के लिए 27 तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के 11 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सम्मानित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन, 7 सितंबर को लखनऊ में धरने का ऐलान

मानदेय बढ़ाने से लेकर सीधे खाते में भुगतान और स्मार्टफोन-इंटरनेट सुविधा की मांग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। विकास खंड...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks