spot_img
27.1 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा पीजी कॉलेज की छात्राओं ने टॉप 10 सूची में प्राप्त किया स्थान: कुलपति द्वारा होगी सम्मानित

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद के सकलडीहा पीजी कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग के छात्राओं ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के टॉप 10 सूची में अपना स्थान प्राप्त किया है। इस साल के जारी मेधावी सूची में राजनीतिक विभाग की दो मेधावी छात्राएं अंशु यादव तथा तनु पांडे में क्रमशः टॉप 10 में तीसरे तथा चौथे नंबर पर स्थान प्राप्त किया है, जिसे लेकर महाविद्यालय परिवार से हर्ष व्याप्त है।

सकलडीहा पीजी कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग के लगातार छात्र-छात्राएं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के टॉप 10 सूची में अपना स्थान बना रहे है। इस साल के जारी मेधावी सूची में राजनीतिक विभाग की दो मेधावी छात्राएं अंशु यादव तथा तनु पांडे में क्रमशः टॉप 10 में तीसरे तथा चौथे नंबर पर स्थान प्राप्त किया है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में बुद्धवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर आनंद त्यागी द्वारा गोल मेडल और उपाधि देकर इन छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है, तथा महाविद्यालय के शिक्षकों को भी उनके अथक परिश्रम के लिए बधाई दिया है।

राजनीति शास्त्र विभाग के छात्रों ने लगातार तीसरे वर्ष भी टॉप टेन सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे। इससे पहले पूजा गुप्ता तथा स्नेहा सिंह ने विश्वविद्यालय के मेधा सूची में शामिल रहे है। विभाग के ही से अंशु यादव,शंभू यादव, आशीष मौर्य तथा मोहम्मद असलम ने यूजीसी नेट की परीक्षा भी प्राप्त परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की है।

राजनीति शास्त्र विभाग प्रभारी प्रोफेसर समीम राइन ने इस सभी उपलब्धियां के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य शिक्षक और छात्राओं को बधाई और साधुवाद दिया है। तथा यह विश्वास दिलाया है कि यह क्रम आगे भी चलता रहेगा।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारों के साथ निकाली गई कलश यात्रा, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

दरियापुर ग्राम सभा के जलालपुर मे हनुमान जी के मंदिर परिसर मे नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks